उपचुनाव: फाजिलनगर नपं क्षेत्र में आज सार्वजनिक अवकाश
कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आदेश जारी करते हुए 5 मई को फाजिलनगर नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये है। यह अवकाश मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप राज्य सरकार को ऐसे अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अधिकार प्राप्त है। इसी क्रम में नगर पंचायत फाजिलनगर के उपचुनाव के मद्देनजर मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्र में अवकाश लागू रहेगा। प्रशासन का मानना है कि अवकाश घोषित होने से अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- बूथों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, फाजिलनगर में मतदान आज
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.