उपचार से सामान्य हो जाते हैं क्लबफुट बच्चे : डॉ. भावना
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेली अस्पताल में विश्व क्लबफुट दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है, जिसमें बच्चे के पैर जन्म के समय अंदर की ओर मुड़े होते हैं। यह लगभग 800 नवजात शिशुओं में किसी एक बच्चे को होती है। समय पर उपचार मिलने पर क्लबफुट वाले बच्चे सामान्य जीवन जीते हैं।सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने क्लबफुट से पीड़ित बच्चों के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय राजपाल ने कहा कि हर शनिवार को अस्पताल में क्लबफुट के बच्चों का उपचार किया जाता है। यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को निःशुल्क उपचार मिलेगा: डीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.