अल्मोड़ा, अप्रैल 1 -- फुलई जागेश्वर से उपचार को अल्मोड़ा निकले जय किशन राम लापता हो गए हैं। बीते पांच दिनों से उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। बताया है कि वह नीली धारीदार सफेद स्वेटर, काली पेंट व काले जूते पहने हुए हैं। परिजनों ने पुलिस और लोगों से उनका पता लगने पर सूचित करने की अपील की है। वहीं एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि लापता को पोस्टर जारी किया है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...