लातेहार, फरवरी 28 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर की विशेष रेस्क्यू एवं वेटनरी टीम द्वारा गत 26 फरवरी को वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के अनुरूप इन-हाउस ट्रेंकुलाइजेशन एवं चिकित्सीय उपचार के बाद बेतला पार्क एरिया का एक व्यस्क नर जख्मी दंतैल हाथी अब पूर्व की तरह पूरी तरह बेफिक्र हो जंगलों में घूमने लगा है। उसकी सामान्य चाल और सक्रियता से विभागीय अधिकारियों और आसपास के लोगों को फिलहाल राहत मिल गई है। इसबारे में पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने टीम द्वारा उपचार के बाद उक्त दंतैल हाथी के जख्मों के दर्द से निजात मिलने की बात बताते कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित मानव संसाधन, समन्वित फील्ड इंटेलिजेंस,उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता और सामूहिक प्रयास का सकारात्मक परिणाम है कि जख्मी हाथी ईलाज के बाद स्वस्थ हो पूर्व की तरह जंगलों में बेफिक्र घूम रह...