बिजनौर, जनवरी 28 -- गन्ने के रस के कड़ाहे में गिरे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। करीब एक माह पहले ग्राम तालमपुर निवासी रूकुल सैनी पुत्र कुंवर सिंह गांव में ही स्थित गन्ना पावर कोल्हू में रस पकाने का काम करता था। रस पकाते समय वह अचानक कड़ाहे में गिर गया था। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। बुधवार को रुकुल की उपचार के दौरान मौत हो गई। रूकुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.