उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
छपरा, मई 29 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बनियापुर में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियापुर निवासी पिंपल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पिंपल सिंह की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया था। उपचार के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद आनन-फानन में उसे बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.