उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस टीम
मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मण्डाव में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। साथ ही साथ मामले की जांच में जुटी हुई है। मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रमाकांत को शुक्रवार दोपहर उल्टी आने के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.