बिजनौर, जून 18 -- ठाकुरद्वारा रोड स्थित नगर पालिका के सामने एक प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के दौरान लगभग ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्लीनिक पर भारी हंगामा खड़ा हो गया।आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद संबंधित डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवार को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।अर्श पुत्र अलीसहन 2.5 वर्ष ग्राम गनी नगर भोजपुर सदाफल माता का नाम सोनम पुत्री लतिफ...