बिजनौर, अप्रैल 6 -- नहटौर। तीन दिन पूर्व दो कारों की आपसी टक्कर में घायल चार माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नहटौर थाने पहुंचकर आरोपी चालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम किशनपुर भोगन निवासी गौरव कुमार ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल की रात्रि करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी आकांक्षा देवी व चार माह के बेटे दिव्यांश के साथ अपनी कार से गांव लौट रहे थे। शादीपुर रोड पर ग्राम रुगड़ी के सामने से आ रही टाटा कार चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। जिसमें दंपति व उनका पुत्र घायल हो गया। घायल चार माह के बच्चे को पहले निजी चिकित्सालय धामपुर में भर्ती कराया। फिर उसे जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसके बाद बालक दिव्यांशु को चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। सोमवार को प्रातः के समय उपचार के दौर...