पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। बुधवार को माधोटांडा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में धानापुर के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...