सहारनपुर, अगस्त 4 -- बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के मनोहरपुर स्थित रेस्ट एरिया के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से पशु चिकित्सक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बादशाहपुर निवासी डॉ राजवीर सैनी के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

शव का पता लगना सोमवार सुबह मनोहरपुर के एक किसान के खेत में ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराई। तो मृतक की पहचान बादशाहपुर निवासी 50 वर्षीय राजवीर सैनी पुत्र भरत सिंह सैनी के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई सौतन सिंह ने बताया कि राजवीर कई वर्षों स...