लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने सभी विभागों को उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग नीति के क्रियान्वयन पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। श्री गोयल बुधवार को उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग नीति के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी विभागों से अपील की कि वे अपने उपविधियों में संशोधन कर उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग का प्रावधान शामिल कों।

नीति के कार्यान्वयन के लिए निर्देश साथ ही पुनः उपयोग की योजनाएं तैयार करें। उन्होंने राज्य के सभी 17 नगर निगमों के लिए शहर स्तर पुनः उपयोग कार्ययोजना तैयार करने की अपील की और राज्य विभागों को इस संबंध में औपचारिक अनुरोध भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से एसटीपी के डिस्चार्ज मान...