उपचारात्मक शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- नूंह, सरसमल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शनिवार को नगीना खंड के रानियाला पाटकपुर स्कूल में क्लस्टर परियोजना क्रियान्वयन इकाई की बैठक हुई। जिला समन्वयक कुसुम मलिक ने शिक्षकों को जीरो पीरियड में 90 दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण नियमित चलाने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की समीक्षा भी की गई। बैठक का आयोजन जिला प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान समन्वयक कुसुम मलिक और क्लस्टर प्रमुख देव शर्मा ने किया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी बालकिशन, खंड प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रभारी नवीन तथा क्लस्टर के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। कुसुम मलिक ने कहा कि चिन्हित विद्यार्थियों की सीखने की जरूरत के अनुसार गतिविधियां कराई जाएं। प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान देने के साथ नियमित अभ्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.