सुल्तानपुर, जून 27 -- कुड़वार, संवाददाता । विद्युत उपकेंद्र कुड़वार में तकनीकी गड़बड़ी के कारण विद्युत आपूर्ति लगभग आठ घंटे बाधित रही। बिजली बहाल होने के बाद भी ओवर लोड के चलते सप्लाई सुचारू ढंग से नहीं हो पाई। पांच फीडर अचानक ठप हो जाने के कारण करीब दो लाख की आबादी भीषण उमस व गर्मी में परेशान रही। क्षेत्र में गर्मी के सीजन में रोस्टर के हिसाब से बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को काफी कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे उपकेंद्र पर लगी फीडर सीटी अचानक खराब हो गयी। जिससे उपकेंद्र से पांच फीडरों पर दी जाने वाली विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी। कर्मचारी द्वारा विभाग से सीटी लाने के बाद लगाया गया फिर लगभग आठ घंटे बाद विद्युत सप्लाई शुरू की गई। जेई अवधेश मौर्य ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाध...