गंगापार, अप्रैल 12 -- दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग मेजा क्षेत्र के बिजौरा उपकेन्द्र के पास रहे झूरमुटों में आग लगी तो बिजली कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। बिजली लाइन काट कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन बेकाबू आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। कर्मचारियों ने सूचना मेजा फायरदस्ते को दी तो अग्निशमन विभाग की छोटी गाड़ी पानी के साथ पहुंच गई, आग पर नियंत्रण कर लिया। दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग उपकेन्द्र से बिजली संचालित हो रही थी, इसी बीच तार शार्ट हो जाने से निकली चिंगारी से उपकेन्द्र से कुछ दूर रहे झूरमुटों में आग पकड़ ली, धुआं व आग देख कर्मचारी पानी लेकर दौड़ पडे। लेकिन तेज धूप होने से वह आग पर नियंत्रण नहीं कर पाए। कर्मचारियों के अनुसार यदि आग पर जल्द नियंत्रण न किया गया होता तो बिजली की केबल जल सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...