सिद्धार्थ, मार्च 27 -- ककरहवा। स्वास्थ्य विभाग ने बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बहुहवा गांव में उपकेंद्र का निर्माण कराया है। यह उपकेंद्र लाखों रुपए की लागत से बना है, लेकिन यह धीरे-धीरे जर्जर हो चुका है। उपकेन्द्र का भवन अंदर व बाहर पूरी तरह से कंडम स्थिति में पहुंच गया है। दरवाजे व फर्श पूरी तरह से जर्जर होकर टूट रहे हैं। इससे कर्मचारियों व मरीजों की जान को खतरा बना है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनीता यादव बताती हैं कि उपकेंद्र पर गर्भवती को सामान्य प्रसव की सेवा मिलती है। इस स्वास्थ्य का जर्जर भवन कर्मचारियों व जच्चा-बच्चा सभी के लिए खतरा बना है। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन के संदर्भ में कई बार उच्चाधिकारियों को बताया गया है, लेकिन व्यवस्थाएं बेहतर न होने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...