रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार देर रात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपकारा रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ एवं पतरातु ने किया।जेल परिसर की गहन तलाशी के दौरान सभी बैरकों और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जेल में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सतर्कता बनाए रखने पर बल दिया। अधिकारियों ने जेल सुरक्षा, बंदियों की निगरानी और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य जेल परिसर में ...