महोबा, फरवरी 18 -- महोबा ,संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में एक अलग नजर देखने को मिला, जिसे देखकर छात्र हैरत में पड़ गए। उपकारागार से बंदी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचा। बताया जा रहा है कि उपकारागार में कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र छेड़खानी के आरोप में निरुद्ध हैं। जिसका परीक्षा केंद्र श्रीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में था ।उप कारागार से पुलिस अभिरक्षा में छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचा ।पीड़ित इंटरमीडिएट छात्र का कहना है कि पिछले दिनों वह प्रवेश पत्र लेने गया था तो युवती से उसका विवाद हो गया जिसके बाद उसने गुस्सा में आकर युवती को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद युवती ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। बताया कि उपकारागार में वह पढ़ाई नहीं कर पाया पुरानी तैयारी व पढ़ाई के भरोसे वह परीक्षा में शामिल हुआ है। परीक्षा केंद्र...