नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया है। सीरीज के तीनों मैच जीतकर मेजबान भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया है। इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड शैफाली वर्मा ने अपने नाम किया, जो इस सीरीज में पहली बार बतौर उपकप्तान खेल रही थीं। इस सीरीज से पहले ही उन्हें भारत की टी20 टीम का वाइस कैप्टन घोषित किया गया था। हालांकि, शुरुआत उनकी सीरीज में अच्छी नहीं रही, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में अर्धशतक जड़कर भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ की बल्लेबाज शैफाली वर्मा 3 मैचों में 42.67 के औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाने में सफल रहीं। 13 चौके और 9 छक्के उन्होंने इस सीरीज के दौरान जड़े। इसी की बदौलत वह सीरीज की टॉप स्कोरर रहीं और प्लेयर ऑ...