नई दिल्ली, फरवरी 7 -- सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया चक्रवर्ती फिल्मों से गायब थीं। इन सात सालों में एक्ट्रेस को फिल्मों में काम नहीं मिला। रिया ने एक्टिंग से इतनी दूरी बना ली कि उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी। उनके दोस्तों ने उन्हें इन सात सालों में मिले दर्द से निकलने में मदद की। अब रिया ने अपने उन सालों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने कई साल मेहनत की थी। लेकिन फिर उन्हें वो सब छोड़ना पड़ा। उनके लिए ये दर्द से भरा था।किसी ने नहीं दिया काम हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए रिया ने बताया कि उन्होंने 10 साल से भी ज्यादा समय तक एक्टिंग करियर के लिए म्हणत की थी। लेकिन उन्हें फिर सब कुछ बंद करना पड़ा। उन्हें ये सोचना बंद करना पड़ा कि वो कुछ हासिल नहीं कर सकती थीं। रिया ने बताया कि उन्हें एक्टिंग ...