नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- देशभर में चुनाव आयोग के बीच कथित आंतरिक मतभेदों को लेकर मचे बवाल के बाद देश की उच्चतम न्यायालय के पूर्व जजों के बीच ठन गई है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस संजय किशन कौल ने हाल ही में देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी याई चंद्रचूड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी नई किताब में जस्टिस कौल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व CJI फैसले लेने में सरकार के आगे नरम पड़ जाते थे। उन्होंने यह भी कहा है कि जस्टिस चंद्रचूड़ कॉलेजियम की चर्चा से पहले सरकार की सहमति लेते थे। इन आरोपों पर अब पूर्व CJI की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने स्पष्ट किया है कि उनके कार्यकाल में कॉलेजियम के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे और जस्टिस कौल ने हर सिफारिश का समर्थन किया था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने जस्टिस कौल की आने वाली किताब "विद...