नई दिल्ली, जून 3 -- युवा भारतीय ऑलराउंडर हर्ष दुबे का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ वनडे ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इसके साथ ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून को होने वाले इकलौते टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल की नेतृत्व शैली को समझने के लिए भी उत्सुक हैं। बाएं हाथ के स्पिनर 23 वर्षीय दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों टीम में चुना गया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की जानकारी मिली तब से सब कुछ एक सपने जैसा लग रहा है। दुबे आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। यह भी पढ़ें- एक बिहारी सब पर भारी; कोहली ने IPL फाइनल के बाद सूर्यवंशी से और क्या कहा?हर्ष दुबे को जब टीम इंडिया में सिलेक्शन की मिली जानकारी हर्ष दुबे ने जिओस्टार से कहा, 'मैं तब हव...