औरैया, फरवरी 25 -- सहार, संवाददाता। विकास खंड सहार के वेद वाटिका गेस्ट हाउस में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम प्रधानों व स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों के विकास में स्थानीय स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी राज नारायण पाण्डेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने में ग्राम पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, छात्र उपस्थिति और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यशाला का संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.