किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की पहल के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पाँचवें एवं अंतिम बैच का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल जानकारी देने तक सीमित रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम, एचपीवी,वैक्सीन ,गार्डशील नियमित ट...