उन्मित और पुष्पा ने जीती पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस
प्रयागराज, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस में उन्मित यादव ने पुरुष वर्ग और पुष्पा यादव ने महिला वर्ग में विजेता रहीं। 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इस दौड़ में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रोदय नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 से शुरू होकर हिन्दू हॉस्टल, हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा और बालसन चौराहा होते हुए चंद्रशेखर आजाद मूर्ति गेट नंबर-3 पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में अमरेन्द्र और देवेन्द्र यादव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में श्रेया पटेल और विजमा यादव ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: क्रॉस कंट्री दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.