महोबा, दिसम्बर 23 -- महोबा, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि मेला आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में उन्नतशील किसानों को सम्मनित किया गया। मंगनलवार को मुख्यालय के सेवा योजना कार्यालय में आत्मा योजना के तहत आयोजित किसान मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के द्वारा किया गया। उन्होनें कहा बुंदेलखंड में दलहन पैदावार की संभावनाएं अधिक है। बुंदेलखंड को दाल का कटोरा कहा जाता है। उपकृषि निदेशक राम सजीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक खेती से जुड़कर किसान मुनाफा कमा रहे है। विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर डीएम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी हासिल की। जनपदीय परीक्षण प्रयोगशाला जितेंद्र शुक्ला ने मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने की सलाह दी। डॉ हर...