गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। शहर में यातायात व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गुरुग्राम यातायात पुलिस के उन्नीस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण ट्रैफिक टावर में बने नए आईआरटीई (इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन) केंद्र में आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देशों और सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव की देखरेख में इस विशेष पाठशाला का आयोजन हुआ। इस अहम ट्रेनिंग कार्यक्रम में एक यातायात निरीक्षक, चार क्षेत्रीय (जोनल) अधिकारी और चौदह अन्य यातायात कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को सड़क की बनावट और यातायात प्रबंधन की उन बारीकियों से अवगत कराना है, जि...