उन्नाव, अक्टूबर 2 -- उन्नाव। वाराणसी से उन्नाव की ओर यात्रा कर रहे जापान के एक यात्री का आईफोन उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास चोरी होने का मामला सामने आया है। जापानी नागरिक ने घटना को लेकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। यात्री के मुताबिक, मोबाइल में भारत यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज, बुकिंग और व्यक्तिगत जानकारियां भी थीं।जापान के ओइता प्रिफेक्चर निवासी युसाकू पुत्र योजी ट्रेन नंबर 09183 से यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान उन्नाव रेलवे स्टेशन के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका आईफोन चोरी कर लिया। शिकायत में घटना का संभावित समय सुबह 5:51 बजे से 8:00 बजे के बीच बताया गया है। यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में मोबाइल हैक कर पीएनबी खाते से 5.86 लाख रुपये की अवैध निकासी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज यात्री ने जीआरपी को दी तहरीर में चो...