उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया हाईकोर्ट का फैसला
नई दिल्ली, मई 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्नाव रेप मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका दिया है। मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट से कहा है कि या तो सेंगर की सजा के खिलाफ अपील पर तीन महीने के अंदर फैसला सुनाया जाए या फिर सजा निलंबन की अर्जी पर नया आदेश दिया जाए। बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहें सेंगर को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने दिसंबर 2019 में निचली अदालत की ओर से दी गई उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.