उन्नाव, दिसम्बर 2 -- बाईपास स्थित स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चार दिसंबर को किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष तक के बालक प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी पंजीकरण करा लें। इसके लिए उन्हें आधार की कार्ड की फोटो व मूल प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...