उन्नाव, मई 9 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के लगलेश्वरपुर गांव में सांड़ ने घर में घुसकर एक वृद्धा की जान ले ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर दो सांड़ लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते एक सांड़ घर में घुस गया और वृद्धा को सींग मार दी। सींग वृद्धा के मुंह में घुस गई। इससे वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय राम कुमारी का घर खेत किनारे बना है। गुरुवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान लड़ रहे दो सांड़ में से एक उनके घर में घुस गया। यह भी पढ़ें- कागजों में कैद 'संरक्षण', सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे सांड़ यह देख राम कुमारी ने भगाने की कोशिश की, तभी एक सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। सांड़ की सींग उनके मुंह में घुसने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो...