उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के शिवपुरा मोहल्ला के रहने वाले युवक का बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। घटना की जानकारी व परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मौरावां कस्बा के शिवपुरा मोहल्ला के रहने वाले 25 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र स्व.राजा का देर रात घर के कमरे मे साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो चीख निकल पड़ी। आनन फानन सभी परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और फंदे से उसे उतार कर सीएचसी लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल अविवाहित था और जयपुर में रहकर नौकरी करता था। 15 दिन पहले ही वह घर आया था। घटना के कारण को परिजन स्पष्ट नही कर सके। बड़ा भाई भी जयपुर में है। उसे सूचना दी गई है। मां...