उन्नाव, जुलाई 2 -- गंजमुरादाबाद(उन्नाव), संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हरियाणा से बिहार जा रही 85 मजदूरों से भरी एक बस ड्राइवर को झपकी आने के बाद अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में कार से टकराने के बाद पलट गई। कार सवार सभी लोग मथुरा-वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के चलते दोनों लेन पर कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण सड़क हादसा, नालंदा के 4 जख्मीहादसे की जानकारी पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हरियाणा से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही एक निजी कंपनी की बस ड्राइवर 45 वर्षीय मोहित ...