औरैया, मई 11 -- बीघापुर(उन्नाव), संवाददाता।पति के प्रेम-प्रसंग का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। रविवार देर रात झगड़ा होने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही मृतका के घरवाले ससुराल पहुंच गए और आरोपी पति की प्रेमिका का घर घेर लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरा मगरायर निवासी गंगादीन लोधी का पड़ोस की एक विवाहिता से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गंगादीन की 40 वर्षीय पत्नी आरती इसका विरोध करती थी। संतान न होने के कारण दोनों के बीच पहले से ही तनाव था। रविवार देर रात पति-पत्नी में इसी बात पर एक बार फिर से विवाद हो गया। गुस्स...