उन्नाव, अप्रैल 12 -- मोहान(उन्नाव), संवाददाता। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम गिट्टी लदा डंपर एक चाट ठेले पर पलट गया। गिट्टी में दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस व दमकल कर्मियों ने पहुंच कर किसी तरह जेसीबी व हाइड्रा मंगवा कर डंपर को खड़ा कर शव व घायलों को बाहर निकलवाया। तभी फ्यूल टैंक फटने से डंपर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।हसनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम गिट्टी लदा डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे चाट के ठेले पर पलट गया। हादसे में दुकान पर खड़े कई लोग डंपर की गिट्टी के नीचे दब गए। जबतक जेसीबी से मलबा हटाया जाता तबतक हाजीपुर तरेहा गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक उर्फ बउआ रावत पुत्र घनश्याम और नेवलगंज गांव निवासी 14 वर्षी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.