उन्नाव, जुलाई 3 -- उन्नाव, संवाददाता। लालगंज-उन्नाव हाईवे पर बुधवार रात ट्रक का पंचर टायर बदलने के दौरान एक तेज रफ्तार डंपर चाचा-भतीजे और मौसेरा भाई को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थानाक्षेत्र के खरगपुर गांव स्थित मजरा पंडित का पुरवा निवासी 40 वर्षीय प्रदीप चौहान पुत्र छोटेलाल गुजरात का ट्रक चलाता था। कोलकाता से राजस्थान के लिए ट्रक में साबुन, सोडा व सोयाबीन आदि लोड कर जा रहा था। बिहार थाना क्षेत्र के ककरारी गांव के पास रात करीब 11 बजे ट्रक का टायर पंचर हो गया। उसने इसकी जानकारी रा...