उन्नाव, दिसम्बर 15 -- उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोनिनपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ससुर और सास ने मिलकर अपनी ही बहू पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान जमीनी बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और फिर ससुर-सास ने लाठी-डंडों से बहू पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसे कई जगह गहरी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.