उन्नाव, मई 26 -- उन्नाव, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के पास किलोमीटर संख्या 262 पर हुआ दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 घायल हैं। घायल यात्रियों को सीएचसी औरास से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच म...