उन्नाव-बाराबंकी के लिए विशेष : 50 लाख रुपये में ड्राइवर को दी गई थी एनजीओ संचालक के कत्ल की सुपारी
लखनऊ, सितम्बर 10 -- उन्नाव के एनजीओ संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह के कत्ल के लिए मास्टरमाइंड 'सूत्रधार' ने ड्राइवर रवि किशन को 50 लाख रुपये में सुपारी दी थी, हालांकि अभी तक परदे के पीछे इस शख्स की जानकारी पुलिस साझा नहीं कर रही है। रकम मिलने के बाद रवि ने कत्ल का तानाबाना बुना था। रवि ने इस रकम से 20 लाख रुपये में खरगापुर में एक प्लाट लिया था। एक लाख रुपये एडवांस देकर उसने एग्रीमेंट करा लिया था। 21 अगस्त को प्लाट पर भूमि पूजन भी करा लिया था। 10 लाख रुपये में वह पत्नी पूजा के नाम से दुकान खरीदने की बात तय कर रहा था। 10 लाख मकान बनवाने और 10 लाख शूटरों को देने की योजना बनाई थी। यह सनसनीखेज खुलासा रवि ने 24 घंटे की रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ में किया। यह भी पढ़ें- हत्याकांड आरोपी का 24 घंटे की रिमांड में चार बार बेहोशी का नाटक, बताया कौन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.