देवरिया, अप्रैल 1 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर नग्न हालत में 29 मार्च को मिले युवक के शव की पहचान कर ली गई है। मृत युवक का नाम रवि प्रकाश बताया जा रहा है और वह उन्नाव जनपद का रहने वाला था। वह देवरिया में किसी केला पकाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। इस मामले में एसओजी ने कुछ लोगों को उठाया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले के पर्दाफाश के करीब है। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर रविवार को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में 30 वर्षीय युवक का नग्न हालत में शव देखा। शव के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। शव पूरी तरह लहुलु...