लखनऊ, अगस्त 30 -- उन्नाव के महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह (45) का शनिवार शाम सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से उन्हीं के ड्राइवर ने अपहरण किया। इसके बाद शूटरों ने फार्च्यूनर कार में गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव दुबग्गा इलाके में अमेठिया सलेमपुर गांव की नहर में फेंक दिया। करोड़ों रुपये के लेन-देने के विवाद में ड्राइवर और शूटरों को सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात सामने आई है। वारदात में कई बड़े लोगों के शामिल होने की आशंका है। हत्या के बाद ड्राइवर गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस के सवाल-जवाब में आरोपी फंस गया और सारे राज उगल दिए। पुलिस, ड्राइवर समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- एनजीओ संचालक की अपहरण के बाद लखनऊ में हत्या, दुबग्गा नहर में मिला शव...