जामताड़ा, जनवरी 2 -- मिहिजाम। पश्चिम बंगाल के सालानपुर प्रखंड में तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को रूपनारायणपुर स्थित हिंदुस्तान केबल्स श्रमिक मंच में शक्ति प्रदर्शन कर 2026 विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत का संदेश दिया। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय तथा वी शिवदासन दासु (दासु) मुख्य अतिथि रहे। इस दरम्यान विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने संगठन की मजबूती को उजागर किया। मौके पर विधायक विधान उपाध्याय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव केवल जीत नहीं, बल्कि भारी मतों से निर्णायक विजय हासिल करना लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि उन्नयনের पांचाली अभियान को अगले एक माह में घर-घर पहुंचाया जाए और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक...