बांका, दिसम्बर 2 -- बांका, निज संवाददाता। सोमवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में उन्नयन क्रैश कोर्स 2025 का शुभारंभ एसएस बालिका उच्च विद्यालय, बाँका में किया गया। सर्वप्रथम जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उक्त क्रैश कोर्स से संबंधित विस्तार से चर्चा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि उन्नयन क्रैश कोर्स का संचालन प्रत्येक दिन पूर्वा० 6:00 बजे से 9:00 बजे तक एवं संध्या 4:15 से 6:15 तक एस०एस० बालिका उच्च विद्यालय, बाँका में संचालित किया जा रहा है। उक्त कक्षा में प्रवेश हेतु दिनांक 23.11.2025 को जाँच परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पैटर्न पर जिले के कुल 148 बच्चों का जाँच परीक्षा लिया गया एवं कुल 53 छात्र/छात्राओं का चयन किया गया। उन्नयन क्रैश कोर्स में कुल 28 शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाएग...