चित्रकूट, अप्रैल 24 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यालय कर्वी स्थित नया बाजार में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष चारु चांदवानी के साथ एसबीआई सोनेपुर के सहयोग से बनाए गए आंगनबाड़ी उन्नयन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान शिक्षा पर विशेष जोर दिया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास कर रही है। केंद्र में बच्चों के लिए झूले, विभिन्न प्रकार के शैक्षिक खिलौने तथा मप्र से मंगाई गई गोंद आर्ट आदि रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए इस भवन को उन्नयन केंद्र के रूप में विकसित कर बच्चों को समर्पित किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.