बदायूं, मई 11 -- शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने विकासखंड सालारपुर के ग्राम पड़ौलिया में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्या डॉ. वंदना ने टीम को रवाना करते हुए युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पाण्डेय ने महिला उद्योग एवं स्वरोजगार पर व्याख्यान देते हुए केंद्र व राज्य सरकार की कौशल विकास योजनाओं से आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने पर जोर दिया। इसके पश्चात, स्वयंसेवी छात्राओं ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान समन्वयक डॉ. ऋषभ भ...