मधेपुरा, अप्रैल 8 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन ने मंगलवार को सदर प्रखंड के गणेश स्थान में गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया। गणेश स्थान के किसान हीरा सिंह के खेत में 50 मीटर क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग किया गया। फसल कटनी में हरा दाना का वजन लगभग 16 किलो प्राप्त हुआ। फसल कटनी कार्य संपादन के दौरान उपसमाहर्ता संतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी रीतेश रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश राम सहित अन्य मौजूद रहे। बताया गया कि फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन की दर का आकलन कर विभाग और सरकार को रिपोर्ट भेजना होता है। इसके आधार पर किसानों के लिए विभन्नि प्रकार की योजनाओं की नीति नर्धिारण और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओ...