पटना, मार्च 24 -- उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार के संकल्प के साथ 114वां बिहार दिवस समारोह मंगलवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर पटना के गांधी मैदान के मुख्य मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं से उन्नत बिहार का सपना साकार होता नजर आ रहा है। बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास में बिहार का छलांग गौरवान्वित करने वाला है। उपमुख्यमंत्री ने आगामी वर्षों के लिए सरकार के रोडमैप की चर्चा भी की। उन्होंने युवाओं के लिए स्वरोजगार और तकनीक आधारित गवर्नेंस को प्रथमिकता देने की बात कही। राज्य की विकास यात्रा का लेखा-जोखा पेश किया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव की चर्चा की। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने मॉडल स्कूल और निपुण बिहार की चर्चा की। मौके पर बीईपी के ...