पटना, जनवरी 31 -- बिहार दिवस का आयोजन 22 से 24 मार्च के बीच होगा। इसका थीम उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार निर्धारित किया गया है। राजधानी में कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल और रविंद्र भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 22 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे। जबकि 24 मार्च को समापन राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। इसमें विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आलोक में जिला, प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर भी बिहार दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इस दौरान समाहरणालय एवं जिला के अन्य कार्यालयों, प्रखंड संसाधन केंद्र एवं प्रखंड के अन्य कार्यालयों और विद्या...