मधुबनी, मार्च 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न विद्यालयों में बिहार दिवस रविवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। गांव व मोहल्ले की गलियां उन्नत बिहार, विकसित बिहार के नारे से गूंज उठा। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में एचएम सतीश कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राएं बिहार के 114 वर्ष पूरे होने के प्रतीक स्वरूप आकर्षक वेशभूषा में नजर आए, जिसने सभी का ध्यान खींचा। विद्यालय परिसर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक प्रदीप कुमार पंडित, चन्द्र लता कुमारी, संगीता कुमारी रजक, वंदना कुमारी, रोजी प्रिया, कामिनी कुमारी, पूजा कुमारी, सुमन और शिक्षा सेवक दीपक कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता (शहरी) में भी इस मौके पर प्रभात फेरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.