खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता किसानों के आर्थिक तरक्की के लिए विभाग द्वारा अनुदानित दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है। किसान अनुदानित दरों पर कृषि यंत्रों की खरीदारी करें। जिससे किसान उन्नत तरीके से खेती कर अच्छी पैदावार करें। यह बातें संयुक्त कृषि भवन में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला के उद्घाटन के मौके पर डीएम नवीन कुमार ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा ाहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि सभी किसानों के पास पर्याप्त खेती करने के लिए संसाधन रहे। जिससे किसानों को खेती करने में लागत भी कम आए और पैदावार भी अच्छी हो। वहीं डीएम ने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तो हमारा जिला आर्थिक तरक्की करेगा। वहीं उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खे...